मथुरा, जनवरी 4 -- दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या में आरोपी सास की जमानत याचिका को जिला जज विकास कुमार की अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत में जमानत याचिका का विरोध जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने किया। सूबेदार सिंह ने अपनी बेटी वर्षा की शादी 23 जून 2021 को ग्राम हसनपुर नगला बंजारा थाना कोसीकलां निवासी तेजपाल सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले वर्षा से दहेज के तौर पर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। 25 सितंबर 2025 की रात को वर्षा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर बेटी की विषाक्त खिला कर हत्या किए जाने की रिपोर्ट कोसीकलां थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट में पति के अलावा सास संतो उर्फ संतोष देवी सहित कई लोगों को नामजद किया गया। पुलिस ने आरोपी सास को 30 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक ...