देवरिया, दिसम्बर 6 -- बरियारपुर। दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को बरियापुर पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के लंगड़ा निवासी अमरेन्द्र चौरसिया पुत्र रामप्रसाद चौरसिया दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे लंगड़ा चौराहा से दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...