सहारनपुर, जनवरी 10 -- क्षेत्र के गांव चमनमाजरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति सहित चार लोगों पर उनकी बेटी को दहेज के लिए जान से मार देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शनिवार को मृतका के पिता शिवकुमार पुत्र सुखबीर निवासी पानीपत थाना सदर बाजार ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री रश्मि की शादी करीब साढे तीन वर्ष पूर्व चमनमाजरा थाना नानौता निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के नाम पर ताने देकर परेशान किया जाता था। जिससे परेशान होकर तीन लाख रुपये रश्मि के ससुराल वालों को दिए भी थे। शनिवार को सुबह करीब सात बजे रश्मि के ससुराल वालों ने उ...