कौशाम्बी, नवम्बर 9 -- दहेज हत्यारोपी बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पुलिस ने उनके खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय चालान कर दिया। सरायअकिल थाने के कटैनी बेनीराम कटरा गांव निवासी राम सिंह यादव के बेटे साहिल की शादी 15 मई 2023 को गुड़िया देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन गुड़िया देवी से अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। दहेज को लेकर वह लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इस समय गुड़िया की छोटी बहन भी उसके घर पर ही थी। उसने बताया कि शुक्रवार रात भी उन लोगों ने गुड़िया की काफी पिटाई की थी। शनिवार सुबह गुड़िया का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी राजकुमार उर्फ साहिल यादव और उसके पिता रामसिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पुलिस ने लिखापढ़ी कर दोनों का न्याय...