गिरडीह, फरवरी 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतका के पिता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को आवेदन भेजकर फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। कहा कि हत्याकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं जबकि तीन अभियुक्त फरार चल रहे हैं। फरार चल रहे अभियुक्तों के द्वारा केस उठाने की धमकी देने एवं दिलवाने का भी आरोप लगाया गया है। डुमरी थाना क्षेत्र के नागाबाद निवासी इदरीश अंसारी के द्वारा पुलिस महानिदेशक को भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि पांच साल पूर्व उन्होंने अपनी बेटी नगमा खातुन का विवाह बगोदरडीह निवासी शजाद अंसारी के साथ किया था। इस बीच उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों के द्वारा बेटी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता थ...