बेगुसराय, जून 11 -- नावकोठी। पुलिस ने दहेज हत्याकांड के वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी वसंत लाल महतो का पुत्र नरेश महतो है। वह थाना कांड संख्या 55/2009 का प्राथमिकी अभियुक्त था। मामला दर्ज होने के बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार था। न्यायालय ने उसके विरूद्ध इश्तेहार वारंट निर्गत किया था। पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार वारंट चिपका दिया। पंद्रह दिनों के अंदर उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की मोहलत दी गई। इश्तेहार चिपकाने के बाद उसके घर में होने की सूचना मिली। घर से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...