सहरसा, अप्रैल 4 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सौरबाजार थाना अंतर्गत हुए दहेज हत्या कांड के एक अभियुक्त द्वारा पुलिस दबिश के कारण न्यायालय सहरसा में आत्मसमर्पण किया गया।बीते 27 मार्च को शाम सौरबाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत धमसैना वार्ड 6 महिला निभा कुमारी को उसके पति विकास कुमार एवं ससुराल पक्ष के द्वारा गला काट कर हत्या कर दी गई थी। एसपी के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अंचल पुलिस निरीक्षक, सौरबाजार थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुच कर निरीक्षण किया। घटनास्थल को संरक्षित किया गया।>घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए एफआईआर की टीम को बुलाया गया । मृतिका की मां के ब्यान पर सौरबाजार थाना कांड संख्या-102/25 दर्ज किया गया था। घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.