गोपालगंज, फरवरी 10 -- फुलवरिया,एक संवाददाता। श्रीपुर थाना की पुलिस ने दहेज हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के घर पर मंगलवार को इश्तेहार चस्पाया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व अहिरौली गांव निवासी अरविंद यादव की पत्नी सुमन देवी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों द्वारा शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से वाहन से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव के समीप वाहन से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेजा था तथा वाहन को जब्त कर लिया था। मृतका के पिता भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी हृदयानंद यादव के लिखित आवेदन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले ही मृतका के पति अरविंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.