बाराबंकी, दिसम्बर 18 -- बाराबंकी। अलग-अलग दहेज उत्पीडन के दो मामलों में दरियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िताओं की तहरीर पर यह केस दर्ज किये गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरियाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली श्रीकामती ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले वीरेन्द्र निवासी थाना रुदौली जनपद अयोध्या के साथ हुयी थी। ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह कार की मांग करने लगे थे। इसके लिए पति वीरेन्द, ससुर रामदास, सास व चार ननदों देवर अरविन्द व बिन्नू परेशान करते थे। 12 जुलाई को उसे मारापीट था। जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया था। तब से वह मायके में हैं। दूसरे मामले में दरियाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली सुधा ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले थाना क्षेत्र में ही रामबाबू के साथ हुई थी। ससुरालीजन दहे...