हापुड़, फरवरी 21 -- क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों पर दर्ज कराई गई एफआईआर में नामजद आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़िता ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव निवासी गुड़िया ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ पिटाई कर घायल करते हुए हत्या का प्रयास किया। उसको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरठ के अस्पताल में एक दरोगा द्वारा उनके ब्यान लिए गए जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी तक शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता ने बताया कि जांच अधिकारी ने आरोपियों को गिर...