बांका, फरवरी 11 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना क्षेत्र के ओढ़नी डैम ओपी अंतर्गत खावा गांव से दहेज प्रताड़ना में मंगलवार को हुई मौत का एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां दहेज में वाहन नहीं मिलने पर पति द्वारा की गई मारपीट के बाद कुछ संदेहास्पद पदार्थ खिलाने से पत्नी की मौत हो गई। मृतका का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान गंभीर हालत को देखते हुए उसे मायागंज रेफर किया गया लेकिन एम्बुलेंस पर सवार करने से पुर्व ही नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान खावा गांव निवासी लालू यादव की पत्नी सनिका कुमारी के रूप हुई। मृतिका के पिता कटोरिया थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव निवासी नरेश यादव ने बताया कि खावा गांव निवासी लालू यादव से मेरी पुत्री की शादी 8 माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से...