पलामू, जनवरी 9 -- हरिहरगंज। बाबा बासुकिनाथ सेवा समिति ने आठ मार्च को दहेज रहित नौंवा सामूहिक विवाह समारोह कराने को लेकर शुक्रवार को हरिहरगंज बाजार से सटे महाराजगंज ठाकुरबाड़ी मंदिर में बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। मनेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाराजगंज ठाकुरबाड़ी मंदिर में सामुहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष वरुण सिंह ने बताया समिति ने पिछले आठ अन्य जगहों पर कुल 155 कन्याओं का अबतक निःशुल्क विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। कोषाध्यक्ष जेपी गुप्ता, गोपाल जायसवाल, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह, मृत्युंजय विश्वकर्मा, रवि जायसवाल, विश्वदीप कुमार, राजेश शौंडिक, पिंटू प्रसाद आदि बैठक में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.