पीलीभीत, फरवरी 15 -- दहेज में 50 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बिरहनी निवासी हरजिंदर सिंह ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उन्होंने अपनी पुत्री हरदीप कौर की शादी सुरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम नवाबगंज ग्राम बिलासपुर जिला रामपुर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति सुरजीत सिंह, ससुर सतनाम सिंह, सास निर्मल कौर, भाई हरजीत सिंह दहेज में 50 लाख रुपए की मांग करने लगे। दहेज देने से मना करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। 25 नवंबर 2025 को ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच सभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.