हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। महिला कांस्टेबल को ससुरालियों ने 20 लाख रुपये की मांग पूरा नहीं करने पर प्रताड़ित किया। कांस्टेबल का आरोप है कि पति शराब के नशे में मारपीट करता है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से मेरठ की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला जनपद हापुड़ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़िता ने बताया कि 30 नंबवर 2025 को उसकी शादी मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव कुटवा निवासी सागर से हुई थी। आरोप है कि पति सागर, सास कविता उर्फ कृष्णा, ननद नेहा उर्फ साक्षी व देवर कपिल शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वालों ने उस पर घर से 20 लाख रुपये लाने का दवाब बनाया। पीड़िता का आरोप है कि पति और उसका चाचा सोनू अतिरिक्त दहेज की ...