रायबरेली, मार्च 2 -- शिवगढ़ संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कन्या पक्ष के दरवाजे बारात आनी थी। इसी बीच शाम को अचानक दूल्हे पक्ष की ओर से 20 लाख की मांग कर दी गई। कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई तो लड़के वाले बारात ही नहीं लाए। लड़की के पिता ने लड़के के पिता को फोन किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को सीतापुर से बारात आनी थी। जबकि लड़की पक्ष के लोगों की ओर से 21 मई, 2023 को बरीक्षा हुई थी। बारात शनिवार को आनी थी। ऐन मौके पर दूल्हे के पिता ने लड़की के पिता को फोन करके दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर दी। लड़की के पिता ने इस मांग को तत्काल पूरा करने में असमर्थता जताई। यह सुनकर लड़के के पिता ...