पीलीभीत, नवम्बर 27 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गौहर निवासी जीनत पुत्री उस्मान ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि गांव के ताबीज से उसका 18 जून 2022 को प्रेमविवाह हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से पति तावेज,ससुर हनीफ,सास समीम, नंद मुस्कान और फरहाना, नंदोई मोहम्मद आरिफ, फुफेरे भाई सगीर अहमद, उनकी पत्नी किश्वर जहां ने दहेज में 15 लाख रुपए की मांग करना शुरू कर दी। दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। 12 अक्टूबर 2022 को उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। 10 नवंबर को आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.