हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता पारुल गौतम निवासी हरिलोक कॉलोनी ने बताया कि उसका विवाह पांच फरवरी 2017 को विपिन प्रताप सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी पंत विहार कॉलोनी सहारनपुर से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष 10 लाख रुपये के दहेज की मांग करने लगा। पति के साथ ही सास उर्मिला, ससुर यशपाल सिंह, जेठ विनय और जेठानी विमल ताने देने लगे। दो बच्चों के जन्म पर मायके पक्ष से सोने-चांदी के जेवर और कुछ सामान दिया गया, इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। आरोप है कि 22 सितंबर को दहेज न देने पर उसे घर से निकाल दिया गया। 28 सितंबर को बस स्टैंड के पास पति, सास और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.