बगहा, दिसम्बर 3 -- बैरिया। खिरिया घाट के सुभाष चौक हाट सरैया की एक विवाहिता को दहेज में रुपये नहीं देने को लेकर प्रताड़ित और मारपीट की गई है। मामले में विवाहिता गुड़िया देवी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में पति पंकज कुमार, सास सुंदर पति देवी, ननद ज्योति, मंजू आदि को नामजद किया है। एफआईआर मेंआरोप लगाया गया है कि 6 वर्ष पहले गउसकी शादी पंकज कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग और मोटी रकम दहेज में देने के लिए दबाव बनाने लगे और मारपीट की। इसको लेकर विवाहिता के साथ हमेशा मारपीट की घटना किया जाता है। महिला को हमेशा प्रताड़ित किया जाता है। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने उसके दिए आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...