प्रयागराज, मार्च 23 -- फाफामऊ के गोहरी गांव निवासी पारसनाथ पाल ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज के रूप में पांच लाख रुपये व बुलेट मांग रहे हैं। बेटी को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। बेटी निशा की शादी 28 नंबर 2023 को अभिषेक पाल निवासी सराय गोपाल भदरी, थाना फाफामऊ के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालवाले दहेज की मांग करते हुए निशा को प्रताड़ित करने लगे। थाना प्रभारी वंदना पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.