बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- दहेज में 20 लाख रूपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर ससुरालियों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। एसएसपी के निर्देश पर औरंगाबाद पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बालका निवासी जगदेव सिंह ने अपनी पुत्री संध्या की शादी 29 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद के गोविन्दपुरम निवासी संदीप तोमर के साथ की थी।दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार व 20 लाख रूपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।पीड़िता ने परिजनों को कॉल कर परिजनों को सूचना...