हाजीपुर, जनवरी 31 -- बेटी की विदाई करने गए पिता को ससुराल वालों ने की मारपीट,पिता ने दामाद समेत पांच के विरुद्ध थाने में दिया आवेदन महुआ,एक संवाददाता। शादी के बाद दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपए की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में जब विवाहिता के पिता अपनी पुत्री को विदाई कराने उसके ससुराल पहुंचे तो घर वालों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसे उनका इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में किया गया। यह वाक्या महुआ थाना के भदवास पंचायत अंतर्गत अलीपुर मुकुंद गांव की है। समस्तीपुर जिला के हलई थाना अंतर्गत मरीचा निवासी अमरनाथ राय ने महुआ थाने को दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री मुस्कान कुमारी की शादी 2 वर्ष पूर्व महुआ थाना के अलीपुर मुकुंद निवासी गीगल राय के पुत्र नीरज कुमार क...