अमरोहा, फरवरी 13 -- जोया। शादी के एक साल बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। आखिर में मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस ने मामले में पति समेत आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। जोया के मोहल्ला मुल्लाना में निहालुद्दीन का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी इरम फात्मा की शादी साल 2024 में मोहल्ला जाटव कॉलोनी के रहने वाले दानिश अली संग की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले इरम को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके से बोलेरो और एक प्लॉट दिलाने का दबाव बनाते थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। मारपीट कर इरम को घर से निकाल दिया गया। वह अब अपने मायके में पिता के घर में रहती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.