जौनपुर, दिसम्बर 10 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी रेनू मोर्या ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष नेवढ़िया को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि ससुराल पक्ष पिछले कई महीनों से उस पर पांच लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, रेनू की शादी 2 मई 2019 को संदीप मोर्या निवासी बासुपुर, थाना सुरेरी से हुई थी। विवाह के शुरुआती आठ महीने सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति संदीप और ससुराल के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। रेनू का आरोप है कि शादी के समय उसके पिता ने 10 ग्राम सोने की चैन, तीन ग्राम की अंगूठी, बाइक और दो लाख रुपये नकद दिए थे, बावजूद इसके ससुराल पक्ष लगातार पांच लाख रुपये ...