फिरोजाबाद, दिसम्बर 28 -- शिकोहाबाद तहसील के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव बालीपुर की विवाहिता को दहेज की खातिर ससुरालियों ने कार न देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की मां ने अपने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुरजा देवी पत्नी विमल कुमार निवासी बालीपुर थाना नगला खंगर ने अपनी बेटी ज्योति की शादी अर्चित पुत्र राधाकिशन उर्फ बंटू निवासी मान्धाता थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी के साथ 24 फ़रवरी 2025 को की थी। शादी में 12 लाख की नगदी के साथ सभी गृहस्थी का सामान दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही विवाहिता का पति अर्चित, ससुर राधाकिशन, सास अनिल देवी, देवर शोभित, ननद अंशिकी निवासीगण मान्धाता, पंकज पुत्र केपी सिंह निवासी कानपुर विवाहिता के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। ससुराल के लोग विवाहिता से एक कार की मांग करते थे। जब विवाहिता...