निज प्रतिनिधि, मई 17 -- अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा वार्ड- 8 में शुक्रवार की देर रात दहेज लोभी ससुरालियों ने 24 वर्षीया विवाहिता ही पहले हत्या की, फिर साक्ष्य मिटाने के लिए अंधेरे में ही शव को जला दिया। इसके बाद मृतका के डेढ़ वर्षीया बच्ची के साथ परिजन फरार हो गये। मृतका प्रियंका बंटी यादव की पत्नी थी। प्रियंका का मायके अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड-15 है। वो गैयारी के मुन्ना कुमार यादव की बेटी थी। इधर सूचना पर देर रात ही पुलिस दलबल के साथ कमलदाहा घटना स्थल पर पहुंची, तो वहां से न तो शव बरामद हुआ और न कोई परिजन मिले। केवल शव के जलाने के अवशेष मिले। प्रियंका की डेढ़ वर्षीय बेटी भी लापता थी। आशंका है कि बच्ची को लेकर परिजन फरार हुए हैं। इधर मृतका के पिता ने दामाद बंटी यादव सहित सात लोगों के खिलाफ कुर्साकांटा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.