लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर शादी टूटने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम पहाड़नगर निवासी भगवानदीन पुत्र दुलारे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री चांदनी देवी का विवाह सचिन कुमार पुत्र प्रेमकुमार निवासी चितनापुर बिजौली के साथ तय किया था। 10 नवंबर को लड़के पक्ष के लगभग 60 लोग उनके घर आए थे और गोद भराई की रस्म अदा की थी, जिस पर लगभग एक लाख रुपये खर्च हुआ था। भगवानदीन के अनुसार विवाह आठ लाख रुपये और एक दोपहिया वाहन के साथ तय हुआ था। पर बाद में दूल्हा पक्ष ने दहेज में स्विफ्ट डिज़ायर कार की अतिरिक्त मांग कर दी। विरो...