भभुआ, फरवरी 2 -- मृतका के चाचा ने ससुराल वालों के खिलाफ नगर थाना में दर्ज कराया मुकदमा नगर थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध शुरू की कानूनी कार्रवाई (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के डारीडीह गांव में दहेज में दो लाख रुपया नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतका उषा देवी डारीडीह निवासी अमीत यादव की पत्नी थी। मृतका के चाचा मोहनियां थाना क्षेत्र के मनकेवटिया निवासी रामबचन सिंह ने दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि उनकी भतीजी पर उसके पति अमित यादव, ससुर रामदयाल यादव, सास, चचेरा देवर अखिलेश यादव एवं अमित की भांजी अंकिता द्वारा दहेज में दो लाख रुपए मायके से मांगकर लाने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मांग पूरी नहीं करने वह वह उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे।...