सीतापुर, जनवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। पिटाई से महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के भाई ने यह आरोप लगा मछरेहटा थाने में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मछरेहटा के परसदा दौलतपुर निवासी मोहित बघेल के मुताबिक बहन वंदना बघेल की शादी पांच वर्ष पहले मछरेहटा राजेपारा के विजयपाल के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार खर्च किया गया था। शादी के बाद से ही वंदना के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बहन को बात-बात पर प्रताड़ित कर पिटाई कर देते थे। दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर वंदना के पति विजयपाल, सास कलावती, जेठ अजयपाल ने लात घूसों से पिटाई कर दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.