हापुड़, मई 6 -- दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से अफेयर है और वह तलाक देने की धमकी देता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उनकी शादी 29 अप्रैल 2017 को भगवानपुरी निवासी कपिल शर्मा के साथ हुआ था। शादी में परिजन ने 20 से 22 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। इसको लेकर पीड़िता को तरह तरह से तंग करने लगे। पीड़िता के दो पुत्री हुई। मायके पक्ष ने छुछक में काफी खर्च किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों को पसंद नहीं आया। दहेज के लिए उसका आए दिन उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.