हमीरपुर, दिसम्बर 6 -- राठ, संवाददाता। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालीजन महिला को मायके छोड़ गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के मियांपुरा मोहल्ला निवासी योग्यता पुत्री राजेश सिंघल ने बताया कि उसकी शादी गत 12 जुलाई 24 को लखनऊ के जयकिशन अग्रवाल के साथ हुई थी। पिता ने तिलक में 15 लाख व शादी में 2 लाख कैश सहित सोने-चांदी के जेवरात देकर लखनऊ के स्टार फील्ड होटल से शादी कराई थी। शादी में पिता द्वारा 40 लाख रुपया खर्च किए थे। पहली बार ससुराल पहुंची तो पति जय किसान अग्रवाल, ससुर रामकिशन अग्रवाल, सास गोमती, देवर चेतन, ननद शमा अग्रवाल निवासी जानकीपुरम गार्डन नहर रोड लखनऊ 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर दी। दूसरी विदा में राठ आई तो अपने माता-पिता को बात बताई। पि...