एटा, फरवरी 9 -- दहेज में दस लाख, कार न देने पर ससुरालीजनों ने उत्पीड़न किया। मामले में पीड़िता ने ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी प्रियंका शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2017 में शादी नई दिल्ली अशोक बिहार निवासी मानिक भनौट के साथ की थी। फेरे के दौरान ससुरालीजनों ने कार की मांग की थी और कहा था कि कार मिलने के बाद ही फेरे होंगे। बड़ी मुश्किल से समझाने के बाद शादी सम्पन्न हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। पिता ने असमर्थता जताई। पीड़िता को परेशान करने लगे। आरोप है कि मारने की नियत से खाने में जहर मिला दिया। इससे पीड़िता की तबियत खराब हो गई। बड़ी मुश्किल से पीड़िता की जान बच सकी। आरोप है कि कुछ साल पहले कार में लेकर जिले में आए और पीड़िता ...