मधुबनी, फरवरी 1 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना के विरौल गांव के जितेंद्र कुमार ने अरेर थाना के सिनवारा गांव के दीपक कुमार सहित पांच लोगों पर उनकी बहन को हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी हैं। दर्ज एफ आई आर में लिखा हैं कि उनकी बहन की शादी हिन्दु रीति रिवाज़ के साथ दीपक कुमार के साथ 3 मई 2021 को संपन्न हुई थी। दो वर्ष तक सबकुछ ठीक चलता रहा। उसके बाद उनके पति अपने पिता उमेश ठाकुर, बहन बबुनी देवी, ममता देवी एवं खुशबू कुमारी के साथ मिलकर उनके बहन के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करते थे। कई बार इसके लिये समझौता पंचायत भी हुआ। ससुरालवालों द्वारा चार चक्का गाड़ी की मांग किया जा रहा था । शनिवार को सूचना दिया गया कि उनकी बहन कि मौत हो गई है। जब वे लोग सिनुआरा पहुंचे तो पुलिस पहले से वहां मौजूद थी तथा शव को पोस्टमार्टम में भेज रहे थ...