सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से भगा दिया। एक सप्ताह पीड़िता अस्पताल में भर्ती रही। पीड़िता के पिता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ तंबौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तंबौर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। तंबौर के छतांगुर निवासी शहरयार के मुताबिक बेटी परमीन का निकाह बीते नौ नवंबर को थानगांव छतौना के परमीन के साथ किया था। निकाह में अपनी हैसियत के अनुसरा उन्होंने खर्च किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही परमीन के ससुराल वाले दहेज में कार, पांच लाख रुपये व कीमती सामान लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले बात-बात पर परमीन की पिटाई कर देते। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति सलमान, सुसर सूफियान, सास, देवर जलील, दे...