बाराबंकी, मार्च 23 -- हैदरगढ़। कार की मांग ससुराल से पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत हैदरगढ़ के सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला की पुत्री भाग्य श्री का विवाह जिला अमेठी के थाना शिवरतनगंज स्थित भिखारीपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप के पुत्र सर्वेश त्रिपाठी के साथ हुआ था। विवाहिता ने आरोप लगाया की शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे कहा जाता था कि मायके से कार लेकर आओ। इसकी मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले लगातार मारते पीटते हैं। तीन माह पहले ससुराल वालों ने मारापीटा और उसे घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने पति सर्वेश त्रिपाठी, ससुर महेंद्र प्रताप, देवर आशुतोष, जेठ रूद्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.