औरैया, फरवरी 6 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के घांघरपुर गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घांघरपुर गांव निवासी लवली पुत्री अनिल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 29 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से स्नेह कुमार उर्फ विष्णु निवासी खेडा हेलु थाना चौबिया जिला इटावा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज में गृहस्थी का सामान, मोटरसाइकिल, सोने की जंजीर तथा करीब दो लाख रुपये नकद दिए थे और शादी में सात से आठ लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद पति और ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और विवाह के बाद से ही चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.