गोरखपुर, दिसम्बर 1 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद दहेज में कार न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। भीटीरावत निवासी रेनू पांडे पुत्री भगवंत पांडे की शादी 23 फरवरी 2025 को अवनीश तिवारी पुत्र सब्बू तिवारी निवासी हनुमंतपुरम विष्णु बिहार कालोनी थाना मणियाव लखनऊ के साथ हुई थी। ससुराल जाने के बाद दहेज में कार न मिलने पर ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति आकाश तिवारी, ससुर सब्बू तिवारी, जेठ रामलखन, जेठानी अनुपमा तिवारी, जेठ श्रीराम तिवारी, जेठानी छाया तिवारी, ननद गुड़िया तिवारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.