नोएडा, नवम्बर 26 -- रबूपुरा, संवाददाता। दहेज में स्विफ्ट कार न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक निलौनी गांव के रहने वाले धर्मपाल ने अपनी बेटी सोनिया की शादी इसी वर्ष 25 फरवरी 2025 को बुलंदशहर के शेखपुर गांव निवासी सूरजभान के बेटे अरुण के साथ की थी। शादी में करीब 13 लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि दहेज में स्विफ्ट कार की मांग करते हुए सोनिया के ससुराल वालों ने कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी पति व अन्य लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि करीब एक माह पहले आरोपियों ने कार की मांग करते हुए विवाहिता को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.