एटा, मार्च 20 -- दहेज में कार न देने पर विवाहिता का उत्पीडन किया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मिलकर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने नौ ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी की शादी ह्रदेश निवासी नगला ब्रिज थाना टप्पल अलीगढ़ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उत्पीड़न किया। आरोप है कि जेठ ने साथी के साथ मिलकर अश्लील हरकतें की। जेठ, जेठानी, सास, पति ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने घरवालों को पूरी बात बताई। पिता ने कोतवाली नगर में ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.