हापुड़, दिसम्बर 8 -- क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज में कार और 11 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता मेरठ के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। रिश्ता तय करने में उनके करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का खर्चा हो गया। शादी की तारीख 15 फरवरी 2026 तय की गई। इसको लेकर मैरिज होम, हलवाई आदि को बुक कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि शादी की तिथि निकट आने पर बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार और 11 लाख रुपये नकद देने की मांग की। पीड़ित ने उनको मांग पूरी न होने की बात कहीं तो आरोपियों ने शादी ...