बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- गुलावठी। मोहल्ला रामनगर निवासी रुकसार पुत्री गुलजार ने अपने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में रुकसार ने बताया कि उसकी शादी जाविद पुत्र ईदरीश निवासी गाजियाबाद के साथ 4 मई 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किये थे, जिसमें एक अपाची मोटर साईकिल, नकदी व दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी में मिले दान दहेज से उसके ससुराल वाले पति जाविद, जेठ तारीफ, जिठानी जेबा, नन्द शबनम, हिना खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नही होने पर उसका शारिरिक व मानसिक उत्पीडन करने लगे। विवाहिता ने अपने जेठ पर अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया। ससुराल वालों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.