कानपुर, दिसम्बर 5 -- अकबरपुर कोतवाली के बारा गांव में एक युवक ने दहेज में कार व 5 लाख रुपये अतिरिक्त न देने पर बहन के साथ मारपीट करने के साथ ही फोन करके उसके पति द्वारा तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया गया है। बारा गांव निवासी उसामा हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन का निकाह बारा गांव निवासी मो. जमीर पुत्र स्व. मोहम्मद सलीम के साथ 6 मई 2024 को किया था। शादी के बाद से ही पति व सास उसकी बहन आफरीन खातून के साथ मारपीट व गाली गलौज करके मायके से एक कार और 5 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इतनी व्यवस्था हो पाने से इंकार करने पर आरोपितों ने बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके साथ ही उसके पति जमीर ने फोन करके उसे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति जमीर व सास तैययबा के खिलाफ मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.