लखनऊ, फरवरी 7 -- निकाह के बाद विवाहिता के चरित्र पर लांछन लगाकर पति समेत ससुराल वालों ने पीटा। आरोप है कि गर्भवती होने पर भ्रूण लिंग की जांच कराने का दबाव बनाया। बेटी होने पर पति और ससुरालवालों ने प्रताड़ित करने लगे और ससुराल में रहने के एवज में दहेज में कार और 80 लाख की मांग की। इंकार पर मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से बेघर कर दिया। बेटी की जिंदगी खराब होने के गम में पिता को दिल का दौरान पड़ गया। पीड़िता ने विकासनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। विकासनगर के आशियाना विहार निवासी ताबिंदा कुरैशी का निकाह 4 दिसंबर 2022 को काकोरी के काजीगढ़ी चौराहा के नासिर खान से हुआ था। 23 जनवरी 2023 को रुखसती के बाद पीड़िता ससुराल पहुंची। पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी को पति मोबाइल पर फोटो गैलरी देख रहे थे। तभी कुछ महिलाओं संग पति की आपत्तिजनक फोटो देखी। पू...