लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, संवाददाता। काकोरी कोतवाली में महिला ने पति के खिलाफ तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कराया। दहेज में एसी की मांग की गई थी। जिसके नहीं मिलने पर महिला को तलाक दिया गया। काकोरी निवासी महिला का निकाह हरदोई सण्डीला निवासी वसी अहमद से डेढ़ साल पहले हुई थी। महिला के छह माह की बेटी है। पीड़िता के मुताबिक ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पति वसी अहमद के साथ उसके परिवार वालों ने मिल कर महिला को कई बार पीटा। दहेज में एसी के साथ कार लाने का दबाव डाला। 27 मई को दहेज की बात को लेकर महिला की पिटाई करते हुए उसे जला कर मारने की साजिश रची गई। पर, समय रहते महिला को इस बात का पता चल गया। पीड़िता ने जान बचाने के लिए डॉयल 112 पर कॉल की थी। जिस पर पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप करने पर वसी अहमद ने माफी मांग ली। व...