रांची, मार्च 10 -- नामकुम, संवाददाता। दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी नहीं देने पर शादी तोड़ने के आरोपी आशीष कुमार ने सोमवार को रांची कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। नामकुम थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में युवक के पिता गंगा सागर यादव को नामकुम पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बलिया से गिरफ्तार कर पिछले मंगलवार को जेल भेज दिया था। आरोपियों के खिलाफ जोरार के रहनेवाले नंदजी यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने गंगासागर यादव पर बैंक के सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत बेटे आशीष कुमार की शादी करने के लिए 25 लाख रुपये नगद और सोने के जेवरात की मांग रखी थी। जिसे उन लोगों ने स्वीकार कर लिया था, परंतु शादी से कुछ दिन पूर्व लड़के और उसके पिता द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की जाने लगी और नहीं देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.