मुरादाबाद, नवम्बर 19 -- मुरादाबाद। थाना भोजपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। ग्राम हमीरपुर निवासी अरमाना ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच महीने पूर्व आस मोहम्मद से हुई थी। विवाह में दिए गए दहेज से उसके ससुराल के लोग असंतुष्ट थे और एक लाख रुपये व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। आरोप है कि 30 अक्तूबर 2025 को पति आस मोहम्मद सहित सात लोगों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से उसे पीटा, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर सूचना दी और बाद में थाने आकर तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.