एटा, मार्च 19 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या हुई थी। मामले में मृतका के भाई ने पांच ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना निधौली कलां के गांव नगला बंदी निवासी दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बहन सारिका की शादी छह साल पहले सुरजीत उर्फ टीटू निवासी नगला दुर्जन निधौली कलां के साथ की थी। आरोप है कि दहेज में ससुरालीजन एक लाख , जंजीर की मांग करते थे। दहेज में मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन बहन को परेशान करते थे। आरोप है कि 17 मार्च को ससुरालीजनों ने मिलकर बहन की हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गए। बताया कि पहले भी ससुरालीजन परेशान करते थे। मृतका के भाई ने आरोपी सुरजीत, दिनेश चन्द्र, अनीता, पूजा देवी निवासी नगला दुर्जन, हरकेश निवासी मदनपुर निधौली कलां के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ संजयपाल सिंह राघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.