सहारनपुर, दिसम्बर 1 -- क्षेत्र के गांव भावसी रायपुर में बारात लेकर पहुंचे हरियाणा निवासी प्रशांत राणा ने दहेज की रकम लौटा कर आज के युवा वर्ग की सोच में सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित किया। वहीं, तिलफरा ऐनाबाद निवासी दीपक राणा ने शादी के दौरान दहेज में मिली रकम वधु पक्ष को लौटाकर युवाओं के लिए मिसाल कायम की। रविवार को क्षेत्र के गांव भावसी रायपुर निवासी रामभूल सिंह पुंडीर की पुत्री रजनी पुंडीर के साथ सात फेरे लेने पहुंचे हरियाणा के करनाल जिले के गांव अमृतपुर खुर्द निवासी प्रशांत राणा ने शादी के दौरान वधु पक्ष की ओर से मिले पांच लाख रुपये सम्मान पूर्वक लौटाते हुए नारियल और मात्र एक रुपया लेकर विवाह की रस्मों को पूर्ण किया। बता दें कि प्रशांत पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना व्यवसाय करते हुए पुश्तैनी खेती से भी जुड़े हुए हैं। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.