कन्नौज, फरवरी 14 -- तिर्वा। वरीक्षा और गोदभराई जैसी रस्में पूरी होने के बाद भी दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे द्वारा शादी से इनकार किए जाने का मामला सामने आया है। इससे वधू पक्ष ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक भाई ने ठठिया थाना में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन की शादी ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की गई थी। मई माह में वरीक्षा कराई गई थी और 16 जनवरी को वर पक्ष द्वारा गोदभराई कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। शादी की तिथि तय होना बाकी थी। वधू पक्ष का आरोप है कि शादी तीन लाख रुपये में तय हुई थी, लेकिन वरीक्षा और गोदभराई के बाद वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। अब वर पक्ष के लोग शादी से पहले बाइक की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं और मांग पूरी न होने पर विवाह न करने की बात कह रहे हैं। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.