बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आनंद नगर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से विप्लवी विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ l इस वैवाहिक कार्यक्रम को वर पक्ष से आचार्य विनीत कुमार देव व वधू पक्ष से आनंद मार्ग की महिला पौरोहित्य अवधूतिका आनंद चित्रप्रभा आचार्या उपस्थित थी। 15 जोड़ों का वैदिक मंत्र उच्चारण ओम मधु वाता ऋतायते मधु क्षरंतु सिंधव: वैदिक मंत्र से विवाह संपन्न हुआ। महिला पौरोहित्य ने कहा कि जाति-पाति, रंगभेद, नस्लवाद व दहेज प्रथा को दूर करने के लिए अंतरजातीय विवाह सह क्रांतिकारी विवाह आनंद मार्ग पद्धति से होता है। आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्तिजी ने महिलाओं को पौरोहित्य गिरी का अधिकार देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया है। इससे किसी को वंचित करना घोर पाप है। महिला व पुरुष समाज रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं, इनके समान अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.