बोकारो, जनवरी 6 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के नारायणपुर बरटांड में मंगलवार को गोप समाज का 14 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता मनोहर गोप व संचालन समाज से सचिव हरिपद गोप ने किया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाज की 14 वर्षो के कार्यो पर चर्चा के साथ आगे की प्रस्तावित योजनाओं पर रणनीति तय की गई। इस दौरान सर्वसहमति से मनोहर गोप को केन्द्रीय अध्यक्ष मनोनित किया गया। वर्षवार कार्यो पर मीडिया प्रभारी लालदेव गोप व अरविंद गोप ने प्रस्तुत किया। सम्मेलन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। इसके बाद चास, चंदनकियारी, पिंड्राजोरा, बंगाल सहित सटे क्षेत्र से पहुंचे संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने संबोधन किया। जिसमें खासकर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, बगैर दहेज शादी, कुरीति, कु प्रथाओं के खात्मा को लेकर सभ...